IND vs NZ : टी20 में भारत की सबसे बड़ी जीत, हार्दिक की कप्तानी में लगातार चौथी सीरीज जीती, शुभमन का शतक

IND vs NZ : हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत ने लगातार चौथी टी20 सीरीज जीती है। उसने तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 168 रन से हरा दिया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद में नाबाद 126 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रन पर सिमट गई।

यह टी20 इतिहास में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में आयरलैंड को 148 रन से हराया था। वहीं न्यूजीलैंड की टी20 इतिहास में यह सबसे बड़ी हार है।

Ind Vs NZ 3rd T20: तीसरे T20 में भारत की जीत पक्की? इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका, ईशान होंगे बाहर

इससे पहले पाकिस्तान ने 2010 में उसे 103 रन से हराया था। पिछले साल हार्दिक की कप्तानी में टीम इंडिया ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, इस साल श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीती।

शुभमन गिल ने शतक लगाया

भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 63 गेंदों पर नाबाद 126 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके।

डेरेल मिचेल ने 35 और कप्तान मिचेल सेंटनर ने 13 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी ने दो-दो विकेट लिए।

भारत की खराब शुरुआत

कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ईशान किशन और शुभमन गिल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी।

लेकिन किशन एक बार फिर नाकाम रहे. वह तीन गेंदों पर एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। माइकल ब्रेसवेल ने किशन को पगबाधा आउट किया।

त्रिपाठी और गिल ने पारी को पटरी पर ला दिया

एक विकेट गिरने के बाद राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने पारी को संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों पर 80 रनों की साझेदारी की। त्रिपाठी ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली।

वह टी20 में अपने पहले अर्धशतक के करीब थे लेकिन ईश सोढ़ी की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। त्रिपाठी ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

गिल को सूर्यकुमार और हार्दिक का साथ मिला

त्रिपाठी के आउट होने के बाद गिल ने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की. सूर्यकुमार 13 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद क्रीज पर आए कप्तान हार्दिक पांड्या ने गिल का बखूबी साथ दिया।

पंड्या ने 17 गेंदों पर 30 रन बनाए। उन्होंने गिल के साथ 40 गेंदों पर 103 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल, ब्लेयर टिकनर, ईश सोढ़ी और डेरेल मिशेल ने एक-एक विकेट लिया।

आईसीसी के दो फुल मेंबर टीमों के बीच जीत-हार का सबसे बड़ा अंतर

मैच जगह साल जीत का अंतर
भारत बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023 168 रन
भारत बनाम आयरलैंड डबलिन 2018 143 रन
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज कराची 2018 143 रन
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज बासेटेरे 2019 137 रन
IPL के दीवानों शेअर करो !

Leave a Comment